बागपत। बुधवार की सुबह छपरौली कस्बे में गन्ना ढोने वाले ट्रकों समेत अन्य भारी वाहनों का प्रवेश कार्यक्रम स्थल की तरफ बंद रहेगा। वहां सिर्फ कार्यक्रम में शामिल होने वाले हल्के वाहनों और आपातकालीन वाहनों को आवागमन कर सकेंगे। छपरौली चुंगी, नहर की पटरी, कोताना मार्ग पर भी भारी वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। हरियाणा से टांडा यमुना पुल से आने वाले वाहनों को टांडा मार्ग से रमाला की तरफ भेजा जाएगा। ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे, निवाड़ा चैकपोस्ट, ककड़ीपुर रमाला मार्ग से जिले में भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।
वहीं, छपरौली चुंगी, नहर की पटरी, कोताना मार्ग से आने वाले वाहनों को बिजलीघर के सामने खाली खेत में पार्क कराया जाएगा। टांडा की तरफ से कार्यक्रम में आने वाले वाहनों को एम्बीशन स्कूल के पास खेत में पार्किंग कराई जाएगी। छपरौली में दाहा, रमाला, मुजफ्फरनगर, शामली से रठौड़ा मार्ग की तरफ से आने वाले वाहनों को चौधरी चरण सिंह बाउंड्री पार्किंग स्थल पर पार्क कराया जाएगा।