फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बनीता, ज्योति, नीता और संध्या बनी तीज क्वीन

विज्ञापन
विज्ञापन
न मिलन महिला चेतना ने आईएमए हाॅल में किया तीन उत्सव का आयोजन
विज्ञापन

मेरठ। जैन मिलन महिला चेतना ने सोमवार को आईएमए हॉल में तीज उत्सव धूमधाम से मनाया। सभा की थीम दक्षिण भारत रखी गई। जिसमें सभी सदस्यों ने पारंपरिक दक्षिण भारतीय वेशभूषा और शृंगार के साथ कार्यक्रम में भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण तीज क्वीन प्रतियोगिता रही। प्रतिभागियों को आयु के आधार पर समूह ए और समूह बी में विभाजित किया गया। फिटनेस प्रशिक्षक खुशबू राठुरिया और वसंथी रविचंद्रन ने निर्णायक मंडल के रूप में तीज क्वीन का चयन किया। समूह ए से बनीता और ज्योति रहीं और समूह बी से नीता और संधया तीज क्वीन बनीं। कार्यक्रम में पायल, रीना, सीमा, शालू, अर्चना और नीरा ने नृत्य प्रस्तुतियां दीं। तंबोला, सरप्राइज गिफ्ट और व्यंजनों ने आयोजन को यादगार बनाया। सभा का संचालन अध्यक्ष शिखा जैन और मंत्री रीना जैन ने किया। तीज उत्सव आपसी सौहार्द और उल्लास के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें