भद्रकाली मंदिर के समीप जांच करती डॉग स्क्वायड की टीम स्रोत संवाद
हस्तिनापुर। नवरात्रों के अवसर पर वन आरक्षित क्षेत्र में स्थित प्राचीन मां भद्रकाली सिद्ध पीठ मंदिर और आसपास के क्षेत्र में डॉग स्क्वायड की टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
डॉग स्क्वायड टीम के प्रभारी अशोक शर्मा ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर अलर्ट को देखते हुए भद्रकाली सिद्ध पीठ मंदिर और आसपास के जंगल में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। टीम ने मंदिर के समीप मौजूद वन आरक्षित क्षेत्र के जंगल में भी चेकिंग की और मंदिर में विराजमान प्राकृतिक पिंडी के आसपास मौजूद सभी सामान को बारीकी से देखा। मंदिर प्रांगण में भी विशेष रूप से चेकिंग चलाई गई। नवरात्रों के आठवें दिन माता के दर्शन करने के लिए दूर दराज से आए श्रद्धालुओं को पूर्ण रूप से सुरक्षा व्यवस्था का आश्वासन दिया गया। संवाद