फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से 15 लाख ठगे, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 15 Sep 2019 02:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
ठगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मवाना में गांव झुनझुनी निवासी ग्रामीण ने एसएसपी से गढ़मुक्तेश्वर निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ रेलवे में भतीजे को नौकरी दिलाने के नाम पर 15 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। वहीं, रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

विज्ञापन

गांव झुनझुनी निवासी लखीराम ने बताया कि उसका भतीजा रविंद्र एमए पास है। वह गांव में रहता है। वह गांव गढ़मुक्तेश्वर निवासी एक व्यक्ति को 4-5 साल से जानता है। उसने करीब चार माह पहले उसके भतीजे रविंद्र की नौकरी लगवाने की बाबत 15 लाख रुपये लिये। इसके बाद बीती 17 मई को रविंद्र के नाम डाक से नियुक्ति पत्र आया। जिसे लेकर वह रेलवे विभाग में गया तो जानकारी हुई वह फर्जी है।

 

उन्होंने इस बाबत आरोपी से बात की। इस पर उसने चार लाख रुपये लौटाने को कहा। वहीं, 11 लाख अन्य के पास बताकर लौटने में असमर्थता जताई। जिस पर उसको विश्वास हो गया कि आरोपी ने 15 लाख रुपये ठग लिये हैं। वहीं, आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें