मेरठ के दौराला कस्बे में कॉलोनी से बाहर लगे एक हैंडपंप पर पानी भरने गई किशोरी से दो युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। उन्होंने विरोध करने पर किशोरी से मारपीट भी की।
कस्बे की एक कॉलोनी निवासी किशोरी शुक्रवार रात में कॉलोनी के बाहर लगे हैंडपंप से पानी लेने गई थी। आरोप है कि इस दौरान कॉलोनी के ही दो युवक उसके पीछे पहुंचे और छेड़छाड़ करने लगे। किशोरी ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट कर दी।
किशोरी का शोर सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों एवं ग्रामीणों ने युवकों का पीछा किया, लेकिन वे धमकी देकर भाग निकले। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। वहीं, थाना प्रभारी धर्मेंद्र राठौर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।