25 लाख की लॉटरी का झांसा देकर 1.1 लाख ठगे
दौराला। अझौता गांव निवासी एक व्यक्ति से फोन पर एक अन्य व्यक्ति ने 25 लाख की लॉटरी निकलने के नाम पर 1.10 लाख की ठगी की। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत की है।
अझौता गांव निवासी बंटी पुत्र सुरेंद्र सैनी ने बताया कि कुछ दिन पहले उसके पास एक फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने उसकी 25 लाख रुपये की लॉटरी निकलने की बात कहीं और उससे 1.10 लाख रुपये ऑनलाइन खाते में जमा करा लिए। अगले दिन व्यक्ति ने 93 हजार रुपये खाते में और डालने को कहा, जिस पर बंटी ने मना कर दिया। इस पर फोन कट गया। तब से उक्त व्यक्ति का फोन नहीं मिल रहा है। फोन नहीं मिलने पर बंटी को ठगी का एहसास हुआ। बंटी ने मामले की शिकायत थाना पुलिस से की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।