फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर 45 हजार रुपये ठगे

Sun, 01 Sep 2024 01:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर के मोहल्ला बड़ी आल निवासी रेणु रानी ने शहर कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया दो जुलाई को राहुल निवासी गांव चकराला जिला मुजफ्फरनगर का फोन आया था। वह उसकी छोटी बहन को जानता था।
विज्ञापन

उसने सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा दिया। छह जुलाई को आरोपी उनके घर आया और उन्हें झांसे में लेकर उनसे दस्तावेज की छाया प्रति और 30 हजार रुपये ले गया। उसने बताया वह आर्मी मेरठ में कार्यरत है। इसके बाद उसने एक लाख रुपये मांगे, लेकिन उसके मना करने पर भी कागज जमा होेने की बात कही तो उसने 11 जुलाई को 15 हजार रुपये उसके खाते में ट्रांसफर कर दिए। इसके तीन दिन बाद पांच हजार रुपये ट्रांसफर किए। इसके बाद 500 व एक हजार रुपये देने के लिए फोन आया तो उसे शक हुआ। उसने अपने रुपये मांगे तो वह देने में आनाकानी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें