फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग में बड़े मुनाफे का झांसा देकर 3.55 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग में बड़े मुनाफे का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने युवक से 50 हजार रुपये ठग लिए। कंकरखेड़ा के हरिनगर निवासी शिव विलास विश्वकर्मा ने साइबर क्राइम थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 20 दिसंबर को राजेश नाम के व्यक्ति ने उन्हें व्हाट्सएप ग्रुप ऑनलाइन स्टॉक फाइनेंशियल एकेडमी नाम के ग्रुप में जोड़ा था।
विज्ञापन

इसके बाद निवेश करने के लिए उन्हें हाई नेटवर्थ सदस्यों वाले ग्रुप में जोड़ा गया। उनसे कहा गया कि निवेश करने पर बहुत ज्यादा लाभ होगा। उन्हें एक्सिस सिक्योरिटीज लिमिटेड का सदस्य बनाया गया। व्हाट्सएप पर लिंक भेजकर एप डाउनलोड कराया गया। उन्हें पासवर्ड देकर कहा गया कि इसे डालने के बाद बैंक खाते की डिटेल मिलेगी, उसमें रुपये ट्रांसफर करने हैं। उन्होंने निर्देशों के तहत उन्होंने 23 दिसंबर को एक बैंक खाते में 35 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए।
25 दिसंबर को उन्हें दूसरा पासवर्ड देकर बैंक खाते में 3.20 लाख रुपये डालने के लिए कहा गया। बताया कि इसके बाद 5.85 लाख रुपये मिलेंगे। पीड़ित ने 3.20 लाख रुपये जमा करा दिए। इसके बाद एप में दिखाई दे रही रकम अपने बैंक एकाउंट में ट्रांसफर करने का प्रयास किया, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाए। उन्होंने पासवर्ड भेजने वाले और रुपये जमा कराने वालों के मोबाइल पर कॉल की, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। एसपी क्राइम अवनीश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों का पता लगाया जा रहा है। रकम फ्रीज करने के लिए बैंकों को रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन

-
क्रेडिट कार्ड आया नहीं, साइबर ठगों ने निकाल लिए 3.66 लाख रुपये
मेरठ। साइबर ठगों ने किठौर थाना क्षेत्र के कासमपुर गांव निवासी राजवीर सिंह शर्मा के क्रेडिट कार्ड से 3.66 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित का कहना है कि एटीएम कार्ड उनके पास आया भी नहीं है। रकम निकलने की जानकारी उन्हें मोबाइल पर मेसेज आने पर हुई। पीड़ित ने इसकी शिकायत बैंक में की। इसके बाद साइबर क्राइम थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
-
फोन हैक कर खाते 50 हजार रुपये निकाले, डेटा भी चुराया

मेरठ। साइबर ठगों ने देहली गेट निवासी मोहम्मद अदनान का फोन हैक कर बैंक खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिए। फोन का सारा डेटा भी चुरा लिया। पीड़ित ने बताया कि 6 फरवरी की शाम उनके इंस्टाग्राम पर मेसेज आया और कॉल उठाने के कहा गया। कॉलर ने उनसे स्क्रीन शेयर करने के लिए कहा। पीड़ित ने कॉलर को पहचानने के लिए स्क्रीन शेयर की तभी उसने मोबाइल हैक कर लिया। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। मोबाइल ऑन करने पर फिर रिस्टार्ट हुआ और सारा डेटा खत्म हो गया। सोशल मीडिया आईडी भी हैक कर ली गई।
आरोपी ने बैंक खाते से 50 हजार रुपये भी निकाल लिए। पीड़ित ने बैंक जाकर अपना खाता फ्रीज कराया। मोबाइल के डेटा के गलत इस्तेमाल की आशंका भी पीड़ित ने जताई है। एसपी क्राइम अवनीश कुमार का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें