फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: चौधरी सुपर किंग्स और आरडी 75 हापुड़ ने जीते मैच

विज्ञापन
रालोद टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट में मैच के बाद खिलाड़ियों का हुआ सम्मान
विज्ञापन
रालोद खेल प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में खेले गए दो मैच
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। रालोद खेल प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित आरएलडी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को आईआईएमटी क्रिकेट एकेडमी में दो मैच खेले गए। इसमें चौधरी सुपर किंग्स और आरडी 75 हापुड़ ने मैच जीते।
विज्ञापन

पहले मैच में चौधरी सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 161 रन बनाए। इसमें रविंद्र ने शानदार बल्लेबाजी की। राजकुमार रॉयल्स की टीम 69 रन ही बना सकी। चौधरी सुपर किंग्स की टीम ने 92 रन से जीत प्राप्त की। दूसरे मैच में आरडी 75 हापुड़ के कप्तान धर्मेंद्र ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 138 रन बनाए। आदित्य मलिक ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 56 रन की शानदार पारी खेली। स्पोर्ट्स एक्स की टीम 119 रन ही बना सकी। मैच के बाद रालोद खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दीपक तोमर, प्रदेश उपाध्यक्ष कपिल चौधरी, विक्रांत राठी आदि ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें