फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरेश टिकैत बोले- भाजपा ने नहीं समझा किसानों का दर्द, 2019 में वोट से देंगे जवाब

Mon, 26 Nov 2018 09:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
बैठक में बोलते नरेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि भाजपा ने किसानों के साथ विश्वासघात किया है। भाजपा के झूठे वादों का जवाब किसानों व आम जनता ने अभी हाल में हुए उप चुनाव के दौरान दे दिया है। ये बातें उन्होंने सोमवार को सहारनपुर में कही।

विज्ञापन


भाकियू के तहसील अध्यक्ष चौधरी जगपाल के यहां किसानों की बैठक में उन्होंने कहा कि किसानों के बकाया गन्ने का भुगतान नहीं किया जा रहा है। जबकि किसानों से ऋण पर ब्याज के साथ पेनल्टी भी वसूल की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी फसल को लेकर नकद पैसा दिया जाए या उन्हें चेक दिया जाए। 

उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने घोषणा की थी यदि वह सत्ता में आए तो गन्ने का मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल किया जाएगा। सत्ता में आने के बाद वह चार वर्ष में भी अपने वादे को पूरा नही कर पाए है। यह किसानों के साथ विश्वासघात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण आज खेती घाटे का सौदा साबित हो रही है। किसान खेती से विमुख होता जा रहा है। ऐसे में वह खेती नहीं कर पाएगा। इसी कारण अब किसानों के बच्चे शहरों की ओर पलायन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के साथ सीधे बात कर उनकी समस्याओं को सुने और उनका समाधान करने का प्रयास करे। 

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा ने किसानों की समस्या को लेकर कार्य तो किया परंतु वह बहुत कम है, यदि आगे भी भाजपा किसानों की समस्या को नहीं समझती है तो 2019 के लोकसभा चुनाव के किसान इसका जवाब अपने वोट से देंगे। इस दौरान धीरज सिंह, विशाल कुमार, चौधरी रणबीर सिंह, संजीव प्रधान, नवीन कुमार, सेठपाल सिंह, प्रदीप कुमार, विनोद कुमार आदि रहे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें