सहारनपुर। रालोद खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नीरपाल सिंह ने कहा कि 28 नवंबर को सहारनपुर से चौधरी चरण सिंह संदेश रथयात्रा शुरू होगी। रथयात्रा को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
बृहस्पतिवार को हकीकत नगर स्थित कैंप कार्यालय पर आयोजित बैठक में चौधरी नीरपाल सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए चौधरी चरण सिंह संदेश रथ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसका शुभारंभ 28 नवंबर को रालोद के राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी हरी झंडी दिखाकर करेंगे। उन्होंने कहा कि यह रथयात्रा पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 15 लोकसभा और 75 विधानसभा क्षेत्रों में चौधरी साहब की विचारधारा और नीतियों का प्रचार प्रसार करेगी।
रथयात्रा सहारनपुर, मेरठ, मुरादाबाद, अलीगढ़ और आगरा मंडलों के विभिन्न जनपदों में जाएगी। इसका समापन 23 दिसंबर को चौधरी साहब की जयंती पर दिल्ली स्थित किसान घाट पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी द्वारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस जिले में रथयात्रा जाएगी वहां खेल प्रतियोगिता कराई जाएगी। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश चौधरी, महानगर अध्यक्ष रिंकू सोनकर, अरविंद मलिक, नरेंद्र सिरोही, कमल सोनकर, राजेंद्र, सलीम खान आदि मौजूद रहे।