फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जांच अधिकारी सीओ ब्रह्मपुरी को किठौर भेजा, आरोप पत्र दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रा की अपहरण कर हत्या का मामला, परिजन उठा रहे थे सवाल
विज्ञापन

अधिकारी बोले- कांवड़ यात्रा के मद्देनजर किया गया है स्थानांतरण
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। टीपीनगर थाना क्षेत्र से अनुसूचित छात्रा का अपहरण कर हत्या के मामले मेें बृहस्पतिवार को आरोप-पत्र न्यायालय में दाखिल कर दिया गया। इससे पहले बुधवार देर रात जांच अधिकारी सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना का किठौर स्थानांतरण कर दिया गया। छात्रा के परिजन विवेचना पर सवाल उठा रहे थे। इसके चलते स्थानांतरण को इसी प्रकरण से जोड़कर देखा जा रहा है।
एसएसपी अविनाश पांडेय का कहना है कि प्रशासनिक आवश्यकता और कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत स्थानांतरण किया गया है। सीओ किठौर रामप्रकाश को सीओ ब्रह्मपुरी बनाया गया है।
विज्ञापन

15 मई को टीपीनगर क्षेत्र से परीक्षा देने के लिए निकली बीए अंतिम वर्ष की छात्रा को अगवा कर लिया गया था। अगले दिन छात्रा के परिजनों ने थाने में अंकुश चौधरी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। 17 मई को छात्रा का शव रोहटा थाना क्षेत्र के गांव उकसिया स्थित ईख के खेत में मिला था। इसी दिन थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की गई थी। परिजनों ने शव जलाने और सामूहिक दुष्कर्म का भी आरोप लगाया था लेकिन पुलिस का कहना था कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि नहीं हुई थी।
शुरुआत में पुलिस ने अंकुश के भाई पीएसी में कांस्टेबल अंकित चौधरी को साक्ष्य छिपाने का आरोपी बताकर गिरफ्तार किया था। इसके चलते उसे थाने से जमानत मिल गई थी। इसके बाद वह ड़्यूटी पर चला गया था। हालांकि सीओ सौम्या अस्थाना के पीएसी के अधिकारियों को पत्र लिखने के बाद उसे निलंबित कर दिया गया था।


जाम लगाने पर किया था बल प्रयोग
छात्रा के परिजन वारदात के बाद से ही सामूहिक दुष्कर्म व अन्य धाराएं बढ़ाने, अंकित को जेल भेजने की मांग कर रहे थे और उसे जमानत मिलने पर भी सवाल उठा रहे थे। परिजन ने अन्य लोगों के साथ आठ जुलाई को कलक्ट्रेट के सामने धरना दिया था। पुलिस का कहना था कि प्रदर्शन में कुछ अराजकतत्व शामिल हो गए थे। उन्होंने पुलिस पर हमला किया था। महिला पुलिसकर्मियोें पर अश्लील कमेंट किए। पुलिस ने बल प्रयोग कर आरोपियों को खदेड़ दिया था। कप्तान ने भी थप्पड़ जड़े थे।

अंकित को दोबारा गिरफ्तार कर जेल भेजा
डीआईजी के एसपी सिटी को अपहरण व हत्याकांड केस की जांच की निगरानी सौंपने के बाद बुधवार को पुलिस ने आरोपी अंकित चौधरी को मुरादाबाद से दोबारा गिरफ्तार किया था। उसे हत्या की साजिश में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा गया था।
विज्ञापन

-
अंकित को फंसाने का आरोप, हाईकोर्ट में जाएंगे
आरोपियों के वकील सुनील चिंदौड़ी ने अंकुश और अंकित की मां का एक वीडियो मुहैया कराया है। इसमें वह अंकित के निर्दोष होने का दावा कर रही हैं। उनका कहना है कि इस मामले की सीबीआई जांच कराई जाए। अन्यथा वह मुख्यमंत्री आवास पर जाकर आत्महत्या करेंगी। वहीं, वकील का कहना है कि इस मामले में पुलिस पहले भी आरोप पत्र दाखिल कर चुकी है। तब अंकित को साक्ष्य छिपाने का आरोप बताया था। बाद में विवेचना रोककर कुछ पर्चे काटे गए। तब अंकित को हत्या की साजिश में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। इसके अगले दिन ही दोबारा अतिरिक्त आरोप पत्र दाखिल किया गया। इसमें 800 पेज की केस डायरी है। 40 पेज की जांच रिपोर्ट में 37 पेज तक अंकित के खिलाफ साक्ष्य नहीं हैं। वह इस मामले में हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें