फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: निकाह का झांसा देकर महिला से यौन शोषण का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
-महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के एक कॉलोनी की रहने वाली महिला ने आरोपी सलीम अहमद पर निकाह का झांसा देकर यौन शोषण, मारपीट, घर से निकालने और 10 हजार रुपये लूटने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
पीड़ित महिला ने बुधवार को थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि बुलंदशहर के हसनपुर निवासी सलीम अहमद ने खुद को तलाकशुदा बताकर उससे निकाह करने का भरोसा दिलाया था। इसके बाद वह उसे अपने साथ गांव ले गया और दोनों साथ रहने लगे। कुछ समय बाद आरोपी की पहली पत्नी दोबारा से उसके साथ रहने लगी। पीड़िता ने आरोपी से मामले को लेकर शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज, मारपीट और खर्च मांगने पर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। 2 जुलाई को आरोपी ने पहली पत्नी, बेटे और पुत्रवधू के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की और धक्का देकर घर से निकाल दिया। इसके बाद वह अपनी बहन के घर मेरठ आकर रहने लगी। 14 जुलाई को चारों आरोपी उसके बहन के घर पहुंचे और हेलमेट से उसके चेहरे पर कई वार किए। आरोपियों पर 10 हजार रुपये भी जबरन लेकर जाने का आरोप है।
सीओ कोतवाली संग्राम सिंह का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें