फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा नेता की मुश्किलें बढ़ीं: अदालत में दाखिल की जाएगी चार्जशीट, घर से फरार है पूरा परिवार, ये है पूरा मामला

Mon, 29 Aug 2022 08:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

बसपा नेता याकूब कुरैशी की मुश्किलें और बढ़ेंगी। याकूब कुरैशी और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल की जाएगी।
विज्ञापन
हाजी याकूब कुरैशी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बसपा नेता एवं पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की जाएगी। सीओ कैंट रूपाली राय का कहना है कि दो दिन पहले ही उनके पास विवेचक ने चार्जशीट भेजी है। चार्जशीट में जो खामियां थीं, उसे दूर कर लिया गया है।

विज्ञापन


मेरठ के खरखौदा और किठौर पुलिस ने 31 मार्च 2022 को याकूब कुरैशी के बेटे इमरान की अलीपुर खरखौदा स्थित मीट फैक्टरी पर दबिश दी थी। यहां अवैध रूप से मीट पैकिंग पकड़ी गई थी। तब पुलिस ने हाजी याकूब कुरैशी, उनकी पत्नी संजीदा बेगम और बेटे हाजी इमरान एवं फिरोज उर्फ भूरा सहित 17 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमे में 10 आरोपियों को जेल भेजकर चार्जशीट फाइल की जा चुकी है।

वहीं अभी तक याकूब, संजीदा बेगम, इमरान और फिरोज सहित सात लोगों के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल नहीं हो सकी है। पुलिस ने पांच माह में चार्जशीट तैयार करके सीओ कैंट रुपाली राय के यहां भेज दी। सीओ कैंट का कहना है कि चार्जशीट तैयार कर ली गई है। सोमवार को इसे कोर्ट में दाखिल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: India vs Pakistan: भुवनेश्वर के प्रचंड प्रहार से पस्त हुआ पाक, बाबर को बाउंसर से किया ढेर, चार को बनाया शिकार
विज्ञापन


खामियां मिलने पर एक सप्ताह पहले की गई थी वापस
विवेचक ने एक सप्ताह पहले चार्जशीट तैयार करके सीओ कैंट को भेजी थी। सीओ की जांच में इसमें कई खामियां मिली थीं। सीओ ने चार्जशीट को वापस लौटाते हुए सभी खामियां दूूर करने के आदेश दिए थे। वहीं, चर्चा थी कि याकूब कुरैशी और उनके परिवार को लाभ पहुंचाने के लिए खामियां छोड़ी गई हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें