फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्यादा प्रवेश शुल्क वसूलने का आरोप, टेंपो चालकों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगानगर। मवाना रोड पर कैंट बोर्ड द्वारा वसूले जा रहे प्रवेश शुल्क को लेकर सोमवार को टेंपो चालकों ने हंगामा कर दिया। टेंपो चालक ने टोलकर्मियों पर ज्यादा रकम वसूलने का अरोप लगाया। ठेकेदार द्वारा मासिक पास बनवाने के आश्वासन के बाद टेंपो चालक शांत हुए।
विज्ञापन

दरअसल मवाना रोड पर डेयरी फार्म के पास कैंट बोर्ड वाहनों से प्रवेश शुल्क वसूलता है। टेंपो चालकों ने बताया कि ठेेकेदार द्वारा उनसे एक बार जाने पर 10 रुपये जबकि 24 घंटे के 30 रुपये वसूले जा रहे हैं। टेंपो चालकों ने कहा कि यह रकम बहुत ज्यादा है। टेंपो चालकों का आरोप है कि सड़क में जगह-जगह गड्ढे हैं, कैंट बोर्ड उस ओर कोई ध्यान नहीं देता सिर्फ वसूली में लगा है। इस दौरान काफी देर तक टेंपो चालकों और कर्मचारियों की नोकझोंक होती रही। सूचना पर लालकुर्ती पुलिस भी मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे तक चले हंगामे के दौरान अन्य वाहन चालकों को भी निकलने में भी परेशानी हुई। हंगामा बढ़ता देख ठेकेदार ने टेंपो चालकों से कहा कि वे प्रतिदिन 20 रुपये या मासिक 500 रुपये का पास बनवा सकते हैं। जिसके बाद चालक शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें