फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टावर लगाए जाने के खिलाफ कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। हस्तिनापुर में एक प्लाट पर लगाए जा रहे मोबाइल टावर के खिलाफ सोमवार को क्षेत्रवासियों ने कलक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया। यहां वेदवती गिरी ने बताया कि क्षेत्र में एक व्यक्ति अपने प्लाट पर मोबाइल टावर का निर्माण करा रहा है। जिससे जनजीवन पर दुष्प्रभाव पड़ेगा। प्रदर्शन के दौरान प्रदीप एवं दीपक जैन ने बताया कि जिस स्थान पर टावर लगाया जा रहा है। उसके नजदीक बच्चों के स्कूल भी हैं। टावर से क्षेत्र में बीमारी फैलने का भी खतरा बना हुआ है। इसकी शिकायत क्षेत्र के लोग उप जिलाधिकारी मवाना से कर चुके हैं। हालांकि अभी तक इसको लेकर कार्रवाई नहीं की जा सकी है। स्थानीय पुलिस भी पीड़ितों की अनदेखी कर रही है। प्रदर्शनकारियों ने डीएम के नाम ज्ञापन में इस प्रकरण की जांच एवं टावर लगवाने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए टावर का निर्माण रुकवाने की मांग की है। इस दौरान क्षेत्र के सोनू, ममता, बहादुर, मिथलेश, मोनिका आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें