फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ करोड़ की चरस पकड़ी: मेरठ में UP STF और दिल्ली NCB ने की बड़ी कार्रवाई, नौचंदी थाना पुलिस को भनक तक नहीं

Tue, 22 Apr 2025 03:19 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में लखनऊ एसटीएफ और दिल्ली एनसीबी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए डेढ़ करोड़ की चरस के साथ एक महिला व युवक को पकड़ा है। वहीं इस पूरी कार्रवाई की नौचंदी थाना पुलिस को भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन
कार्रवाई में जुटी टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में सोहराब गेट बस अड्डे के पास मंगलवार सुबह लखनऊ एसटीएफ व दिल्ली एनसीबी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 10 किलो की चरस के साथ एक महिला व युवक को पकड़ लिया। पकड़ी गई चरस की कीमत लगभग डेढ़ करोड़ रुपए है। टीम की कार्रवाई के दौरान स्थानीय पुलिस को भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन


लखनऊ एसटीएफ टीम के दरोगा फैजुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि उन्हें काफी दिनों से सूचना मिल रही थी कि नेपाल के सहारे मेरठ में चरस सप्लाई का व्यापार किया जा रहा है। जिसको लेकर लखनऊ एसटीएफ काफी समय से आरोपियों की घेराबंदी की तैयारी कर रही थी।

यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 22 अप्रैल को आपके शहर में क्या हुआ
विज्ञापन

 
विज्ञापन

रविवार रात लखनऊ एसटीएफ को जानकारी मिली की एक युवक व महिला कप्तानगंज से ट्रेन में सवार होकर मेरठ चरस बचने के लिए आ रहे हैं। इसके बाद एसटीएफ ने आरोपियों की घेराबंदी शुरू कर दी।

पुलिस आरोपियों को मुरादाबाद में पकड़ लेती। लेकिन आरोपी ट्रेन से उतरकर बस के सहारे मेरठ पहुंचे। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को सोहराब गेट बस अड्डे के पास मंगलवार को धर दबोचा।

पुलिस आरोपियों से पूछताछ के बाद अग्रिम कार्रवाई की तैयारी कर रह रही है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें