फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शराबियों में हुए पथराव से दिल्ली रोड़ पर मची अफरातफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित शराब के ठेके के अंदर बनी कैंटीन में बुधवार रात को शराब पीने के दौरान दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसके बाद दोनों ओर से डंडे चले और जमकर पथराव हुआ। मारपीट और पथराव से दिल्ली रोड पर भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दिल्ली रोड पर विद्यापीठ इंटर काॅलेज के सामने बीयर और शराब की माॅडल शाप है। उसी के अंदर की कैंटीन बनी हुई है। बुधवार रात कैंटीन के अंदर कुछ लोग शराब पी रहे थे। उसी दौरान युवकों में आपस में कहासुनी हो गई। मामला बढ़ा तो दोनों पक्षों ने फोन कर अपने-अपने साथियों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद दोनों पक्षों में डंडे चले और इसमें कई युवक घायल भी हुए। लड़ते हुए दोनों पक्ष कैंटीन के बाहर दिल्ली रोड पर आ गए। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ। पथराव में भी कई युवक घायल हो गए। रोड से गुजरते वाहनों पर जब पत्थर जाकर लगे तो भगदड़ मच गई। घटना को देखकर कई वाहन चालकों ने अपने वाहन वापस मोड़ लिए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी युवक भागने लगे। पुलिस ने मौके से तीन युवकों को हिरासत में ले लिया। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि शराब पीने के दौरान युवकों में विवाद हुआ था तीन युवकों पर कार्रवाई की गई है। कैंटीन की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। उन पर भी जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें