फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: निशान यात्रा में गूंजे श्याम बाबा के जयकारे

विज्ञापन
श्याम महोत्सव के दौरान शोभायात्रा में शामिल भक्त गण(संवाद)
विज्ञापन
भक्ति में डूबे कस्बावासी, महोत्सव में होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी,
खरखौदा। श्याम महोत्सव के आयोजन से पहले शनिवार सुबह कस्बा खरखौदा में भव्य निशान यात्रा निकाली गई। बैंड-बाजे और धार्मिक धुनों के बीच निकली यात्रा में श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के जयकारे लगाए। यात्रा के दौरान पूरा कस्बा भक्तिमय नजर आया।
निशान यात्रा का शुभारंभ थाना परिसर स्थित हनुमान मंदिर के सामने थाना अध्यक्ष समय सिंह अत्री ने किया। इसके बाद यात्रा बैंड-बाजे के साथ मेरठ-हापुड़ मार्ग से होते हुए बस स्टैंड, छोटा बाजार, बड़ा बाजार, मोहल्ला बिचपटिया, मोहल्ला रास और मोहल्ला तिहाई से गुजरी। इसके बाद मोहिउद्दीनपुर रोड से होते हुए स्वर्णकार फार्म हाउस पहुंचकर संपन्न हुई। रास्ते में श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के जयकारे लगाते हुए निशान चढ़ाए।
विज्ञापन

आयोजकों ने बताया कि चौथे श्याम महोत्सव का मुख्य आयोजन देर रात शुरू होगा। इसमें बाबा श्याम की भव्य ज्योत और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है।
विज्ञापन

निशान यात्रा में जयकृष्ण गर्ग, संदीप गर्ग, सजल गर्ग, धर्मवीर ठाकुर, मनीष सैनी, देवक त्यागी, मनोज सिंघल, नरेश गर्ग, अतुल त्यागी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें