फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रोडवेज की टक्कर से कर्मचारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मंसूरपुर। दिल्ली-दून हाईवे पर रविवार शाम के समय मेरठ जा रही एक अनुबंधित रोडवेज ने साइकिल में टक्कर मार दी, जिससे साइकिल सवार एक फैक्ट्री कर्मचारी अजमतगढ़ निवासी ऋषिपाल (70) की मौत हो गई। उधर, टक्कर मारने के बाद बस बिजली के खंभे से टकरा गई।
विज्ञापन

गांव अजमतगढ़ निवासी 70 वर्षीय ऋषिपाल किसी फैक्टरी में काम करता है। रविवार को वह साइकिल से अपने घर वापस जा रहा था। जैसे ही वह अंबा स्टील फैक्टरी के पास पहुंचा, तो मुजफ्फरनगर से मंसूरपुर की ओर आ रही मेरठ जा रही भैंसाली डिपो की अनुबंधित रोडवेज बस ने उसकी साइकिल में पीछे से टक्कर मार दी।
टक्कर मारने के बाद रोडवेज बस बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर लगने से खंभा मुड़ गया। हालांकि बस में सवार यात्रियों को चोट नहीं पहुंची। चालक हादसे के बाद फरार हो गया। फैक्टरी कर्मचारी ऋषिपाल घायल हो गया। उसको जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ रामाशीष यादव का कहना है कि रोडवेज बस में कोई सवारी घायल नहीं हुई। अभी तहरीर नहीं आई है।ह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें