सीओ बागपत दिलीप सिंह ने किशोरी से पूछताछ की। किशोरी ने बताया कि उसकी परिचित दोनों महिलाओं ने उसे पानीपत के समालखा में एक व्यक्ति को 50 हजार रुपये में बेच दिया था। उसका जबरन धर्म बदलवा कर मंदिर में शादी करा दी। दो माह तक युवक ने उसके साथ बलात्कार किया। अब ये लोग उसे दिल्ली में किसी युवक को बेचने के लिए लेकर जा रहे थे। बाद में चांदीनगर पुलिस कोतवाली बागपत पहुंची और किशोरी व आरोपियों को अपने साथ ले गई।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/