हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले कई शूटरों को भाडे़ पर पिस्टल और रिवाल्वर भी यह कुख्यात उपलब्ध करा देते है। बताया जा रहा है कि कई शूटर मोबाइल इस्तेमाल नहीं करते। वारदात करने के बाद हथियार वापस कर देते है। जिसके चलते पुलिस उन तक नहीं पहुंच पाती और फिर दूसरी वारदात हो जाती है।
कुख्यात ने डबल मर्डर में दी थी पिस्टल
पुलिस का मानना है कि सोहरका गांव में चश्मदीद गवाह भोलू और निछत्तर कौर की हत्या में आरोपी विकास जाट, मांगे उर्फ विनय समेत तीनों बदमाशों को एक कुख्यात ने तीन पिस्टल दी थी। पुलिस ने रिमांड के दौरान भी सुशील मूंछ के बेटे टोनी से पिस्टल उपलब्ध कराने के बारे में पूछताछ की है।
एसएसपी मंजिल सैनी दहल ने कहा कि कई वारदातों में कुख्यातों द्वारा पिस्टल और रिवाल्वर उपलब्ध कराने की बात सामने आई है। कई मुकदमे में साजिश के आरोपी भी कुख्यातों को बनाया गया है। अब पुलिस इन कुख्यातों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/