फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रावण' की फिर बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया भर्ती

Wed, 21 Mar 2018 01:10 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
चंद्रशेखर उर्फ रावण
विज्ञापन

सहारनपुर में पिछले साल हुई जातीय हिंसा के आरोप में जेल में चंद्रशेखर उर्फ रावण की फिर से तबीयत बिगड़ गई। रावण के दांतों में दर्द की शिकायत के चलते मंगलवार को उसे मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


बता दें कि रावण को रूट कैनाल ट्रीटमेंट के लिए मेडिकल कॉलेज में लाया गया। हालांकि दांतों के एक्स-रे के लिए पहले उसे आनन्द हॉस्पिटल भेजा गया।

जेल अधीक्षक डॉ. वीरेशराज शर्मा ने बताया कि चंद्रशेखर पिछले कई दिनों से दांत में दर्द होने की शिकायत बता रहा था। जिसके चलते मंगलवार को पुलिस सुरक्षा में उसे मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बता दें कि इससे पहले भी रावण की तबीयत बिगड़ चुकी है।
विज्ञापन


पढ़ें : जेल भरो आंदोलन की तैयारी में भीम आर्मी, 'रावण' की रिहाई के लिए जुटे हजारों लोग

विज्ञापन

ये था मामला

दरअसल, पिछले साल 5 मई को सहारनपुर के शब्बीरपुर में जातीय हिंसा हुई थी। जिसके आरोप में चंद्रशेखर उर्फ रावण को 8 जून को हिमाचल प्रदेश से एसटीएफ ने अरेस्ट किया था। रावण तभी से जेल में बंद है। उस पर रासुका भी लगी है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें