फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रशेखर के घर था चार कॉलगर्ल्स का आना-जाना

Tue, 28 Jun 2016 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 बीमा कंपनी मैनेजर चंद्रशेखर गुप्ता के घर रिया समेत चार कॉलगर्ल्स आती थीं। इसका खुलासा चंद्रशेखर की पत्नी पूनम और रिया के फोन की सीडीआर से हुआ है। पुलिस ने बताया चंद्रशेखर सहारनपुर से ज्यादा मेरठ में मौजूद रहता था। दिन भर उसके मकान में सेक्स रैकेट चलता था। कॉल गर्ल्स व उनसे मिलने वालों की सूची तैयार कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसएसपी जे. रविंदर गौड़ ने बताया ट्रिपल मर्डर का खुलासा तो गया है। लेकिन उसकी जांच अभी बाकी है। चंद्रशेखर, पूनम व रिया के मोबाइल की कॉल डिटेल में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। एसएसपी के अनुसार चंद्रशेखर की पोस्टिंग सहारनपुर में थी। लेकिन उसकी अधिकांश लोकेशन मेरठ में मिली। पूनम के मोबाइल फोन में रिया के अलावा भी तीन कॉलगर्ल्स के नंबर मिले हैं। जोकि चंद्रशेखर के मकान पर अक्सर आती थीं। कॉल गर्ल्स से मिलने के लिये दिन भर चंद्रशेखर के घर पर लोगों का आना-जाना रहता था। इसकी जानकारी आसपास के लोगों को थी, लेकिन कोई बोलता नहीं था।

पॉश कॉलोनियां में सेक्स रैकेट खतरा
एसएसपी ने बताया कि जब पॉश कालोनियों में भी ऐसा गंदा धंधा चलेगा तो अन्य इलाकों का क्या होगा। पॉश कालोनियों में आने वाली कॉल गर्ल्स और युवकों पर शिकंजा कसने की तैयारी है। कुछ कॉल गर्ल्स और एक दर्जन युवकों को थाने बुलाकर पूछताछ की जा चुकी है। कई लोगों को चेतावनी देकर ही पुलिस छोड़ देती है। एसएसपी ने थानेदार को निर्देश जारी किया है कि पॉश कालोनियों में किसी भी हालत में सेक्स रैकेट नहीं चलना चाहिए।
विज्ञापन


कई लोगों के फोन स्विच ऑफ
रिया समेत अन्य कॉल गर्ल्स को कॉल करने वाले कई लोगों ने अपने फोन स्विच ऑफ कर लिए हैं। पुलिस ने इन लोगों के घर पर जाकर उनकी जानकारी लेनी शुरू कर दी। पुलिस ने बताया शास्त्रीनगर में एक जिम सेंटर संचालक, एक व्यापारी समेत दर्जनों लोगों को चेतावनी देकर छोड़ा गया है। कॉल गर्ल्स के पॉश कॉलोनियों के घरों में आने पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। 12 मकान मालिकों को चेतावनी दी गई कि अगर उनके यहां पर कुछ मिला तो कानून कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें