प्रेमिका की ओर से लिखे गए पत्र में कहा गया कि समाज में हमें स्वीकार नहीं किया जाएगा। हमारे परिवार का दोष नहीं है। पांच साल से अरशद से प्यार करती हूं। घरवाले पहले भी खुश नहीं थे और ना ही कभी होंगे। घर से भागकर आए हैं, इसमें घरवालों की गलती नहीं है । अब सबको शांति मिल जाएगी। मरने के बाद घरवालों को हमारे शव दे दिए जाएं।
होटलकर्मियों ने कराया अस्पताल में भर्ती
चंडीगढ़ में दोनों काफी देर तक कमरे में बाहर नहीं निकलने और रूम सर्विस की कॉल रिसीव नहीं होने पर होटलकर्मियों को शक हुआ। इसके बाद कर्मचारी कमरे में पहुंचे तो युगल बेसुध पड़े हुए थे। स्थानीय पुलिस को जानकारी देकर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अलग-अलग समुदाय का मामला, पुलिस तैनात
प्रेमी युगल के अलग-अलग समुदाय के होने के कारण बेगराजपुर में पुलिस तैनात कर दी गई है। शुक्रवार को शव गांव में लाए जाएंगे। दोनों के परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे हैं।