फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में चंचल ने जीता रजत पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। अंडर-19 वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप 25 अक्तूबर से 2 नवंबर तक अमेरिका के कोलोराडो में हुई। इसमें मेरठ के मीनाक्षीपुरम निवासी चंचल चौधरी ने रजत पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। चंचल ने 48 किलोग्राम भार वर्ग में फाइनल फाइट इंग्लैंड की बॉक्सर के साथ खेली, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

चंचल का पहला मुकाबला अमेरिका की बॉक्सर से हुआ, जिसमें उन्होंने जीत प्राप्त की। दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया की बॉक्सर को हराया फाइनल में जगह बनाई थी। उनके पदक प्राप्त करने पर पिता किसान यशपाल सिंह और माता पूनम देवी ने भी खुशी मनाई। पिता ने गांव एतमादपुर में भी जश्न मनाया। चंचल चौधरी पिछले 8 सालों से बॉक्सिंग कर रही हैं। फिलहाल वह रोहतक में साईं सेंटर में तैयारी कर रही हैं। इससे पहले भी वह देश के लिए कई पदक प्राप्त कर चुकी हैं। उन्होंने जूनियर वर्ग में दो साल पूर्व स्वर्ण पदक, यूथ वर्ल्ड चैंपियनशिप 2023 में स्वर्ण पदक, खेलो इंडिया 2024 में स्वर्ण पदक जीतकर नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें