फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 6 और 7 अक्तूबर को बारिश के आसार, गिरेगा तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में बने दबाव व पाकिस्तान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ से एक बार फिर से बारिश होने के आसार हैं। वेस्ट यूपी में 6 और 7 अक्तूबर को बारिश होने की संभावना है। कहीं कहीं पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आएगी।
विज्ञापन

अक्तूबर की शुरुआत में भी गर्मी का असर दिख रहा है। इस समय अधिकतम तापमान भी 34 डिग्री से ऊपर चल रहा है। शनिवार को भी दिन गर्म बना रहा। अभी तापमान बढ़ने से मौसम बदला हुआ है। चौधरी चरण सिंह विवि की मौसम वेधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। शनिवार को मेरठ का एक्यूआई 135, गंगानगर 166, जयभीमनगर126, पल्लवपुरम 114, दिल्ली रोड 154, बेगमपुल 162 दर्ज किया गया। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ यूपी शाही का कहना है कि फिर से सक्रिय हो रहे विक्षोभ का असर वेस्ट यूपी में दिखेगा और 6 और 7 अक्तूबर तो बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें