फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रिटायर दरोगा के खाते से 99 हजार रुपये निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। साइबर अपराधियों ने रिटायर दरोगा के बैंक खाते से 99 हजार रुपये निकाल लिए। गंगानगर क्षेत्र की पंचवटी कॉलोनी निवासी अशोक कुमार रिटायर दरोगा हैं। थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 28 सितंबर की शाम करीब पौने छह बजे साइबर अपराधियों ने उनका मोबाइल हैंग कर खाते से करीब 99 हजार रुपये यूपीआई के माध्यम से निकाल लिए। ठगी का पता चलने पर उन्होंने हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई। सीओ सदर देहात शिवप्रताप सिंह ने बताया आरोपियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। ठगी गई रकम फ्रीज कराने के लिए बैंकों को रिपोर्ट भेजी गई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें