फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ब्याज में अधिकतम छूट पाने का मौका अब 31 तक

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। एकमुश्त समाधान योजना को लेकर ऊर्जा विभाग की ओर दूसरे चरण की तिथि को बढ़ा दिया गया है। अब उपभोक्ताओं के पास अधिभार (ब्याज) में अधिकतम छूट पाने का अंतिम मौका होगा। 31 जनवरी तक बकाए में अधिकतम छूट का लाभ पा सकते हैं। वहीं योजना में पश्चिमांचल के सभी 14 जिलों में अभीतक 794370 बकाएदार योजना का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन

ऊर्जा विभाग की ओर से दूसरे चरण की तिथि को 22 जनवरी से बढ़ाकर 31 जनवरी कर दिया गया है। प्रबंध निदेशक पीवीवीएनएल ईशा दुहन ने सभी उपभोक्ताओं से योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाए जाने की अपील की है। दूसरे चरण में तृतीय चरण की अपेक्षा अधिक छूट दी जा रही है।
योजना में उपभोक्ता को अपना विद्युत बकाया किस्तों में जमा करने की सुविधा भी प्रदान की जा रही है, इसके अतिरिक्त यदि शहरी अथवा ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ता पंजीकरण के उपरांत एकमुश्त भुगतान करते हैं तो उन्हें सरचार्ज में अधिकतम छूट प्रदान की जाएगी। योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ता जनसेवा केन्द्र, विभागीय कार्यालय या uppcl.org पर पंजीकरण कराकर सरचार्ज में छूट का लाभ उठा सकते हैं। इसे लेकर उपभोक्ता हेल्पलाइन नंबर 1912 व टोल फ्री नंबर 18001803002 फोन कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें