फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम साफ, तापमान में हुई वृद्धि

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। रविवार को मौसम साफ रहा। हवा की रफ्तार धीमी रही, जिस कारण तापमान में फिर से वृद्धि दर्ज की गई। दिन भर धूप खिलने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

मार्च के प्रथम सप्ताह में ही तापमान में उछाल दर्ज किया गया था। दो मार्च को तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। लेकिन पिछले तीन दिन तेज हवा के साथ हुई झमाझम बारिश के चलते पारा सात डिग्री सेल्सियस तक गिरकर 20.4 डिग्री तक पहुंच गया। रविवार को सुबह से ही आसमान पूरी तरह साफ रहा। हवा की रफ्तार धीमी रही, जिस कारण शनिवार के मुकाबले तापमान में चार डिग्री तक बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम कार्यालय पर रविवार को अधिकतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 89 व न्यूनतम 46 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा की रफ्तार चार किमी प्रतिघंटा रही। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि मौसम साफ रहने से तापमान में उछाल आएगा। 11 मार्च को बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें