फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 से 18 अप्रैल तक बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
16 से 18 अप्रैल तक बारिश के आसार
विज्ञापन

मोदीपुरम। तापमान में लगातार हो रही वृद्घि से गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगा है। अप्रैल में दूसरी बार सोमवार की रात सबसे गर्म रात दर्ज की गई। वहीं दिन का तापमान 40 के पास पहुंचने लगा है। मौसम विशेषज्ञों ने 16 से 18 अप्रैल तक बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन

अप्रैल में ही गर्मी के तेवर तीखे होने लगे हैं। अप्रैल में ऐसा दूसरी बार है जब रात का तापमान 20 के पार पहुंच गया। दिन में चल रही गर्म हवा परेशान कर रही है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एन सुभाष का कहना है कि इस सप्ताह पारा 40 पार पहुंचने की संभावना है। 16 को हल्की बूंदाबांदी, 17 को 5 मिमी व 18 को 8 मिमी बारिश होने की संभावना बनी हुई है। मौसम कार्यालय पर मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता अधिकतम 35 और न्यूनतम 14 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा की रफ्तार चार किमी प्रतिघंटा दर्ज की गई। वहीं एक्यूआई स्तर में मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को एक्यूआई का स्तर 248 दर्ज किया गया था, जो मंगलवार को घटकर 216 रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें