फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर से देहात तक बूंदाबांदी, आज भी बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। शनिवार को मौसम ने एक बार फिर करवट ली जिसके चलते शहर से लेकर देहात तक कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई। हालांकि बारिश और ओलावृष्टि के चलते फसलों को नुकसान हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि रविवार को भी बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन

शनिवार सुबह आसमान में काले बादल छाए रहे और हल्की बूंदाबांदी हुई। तेज रफ्तार से चली हवा के साथ कुछ देर बाद धूप खिल गई, लेकिन दोपहर को फिर से बादल छा गए और देर शाम तक शहर से लेकर देहात तक कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई। इसके चलते दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक शनिवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 78 व न्यूनतम 65 प्रतिशत दर्ज की गई। वहीं बारिश 0.1 एमएम रिकॉर्ड की गई।
शुक्रवार को हुई ओलावृष्टि के कारण गेहूं ओर सरसो की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। हालांकि शनिवार को ओलावृष्टि न होने से किसानों ने राहत की सांस ली है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि रविवार को बूंदाबांदी के आसार है। तीन दिन तक आसमान में घटा छाई रहेगी जिसके बाद मौसम पूरी तरह साफ हो जाएगा और तापमान में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन

भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ एन सुभाष का कहना है कि कभी बारिश तो कभी ओलावृष्टि के कारण मौसम बदल रहा है। इस समय बन रहे पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें