मेरठ। यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा के लिए 1 मई से 31 मई 2026 तक विशेष अभियान चलाया। एसएसपी अविनाश पांडेय के निर्देशन में चले इस अभियान में कुल 2,54,906 वाहनों के चालान किए गए। 43 लाख रुपये से अधिक का शमन शुल्क वसूला गया।
हेलमेट न पहनने पर 16238, सीट बेल्ट न लगाने पर 1310 और तीन सवारी बैठाने पर 1115 चालान किए गए। अवैध पार्किंग के 1245, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के 1012 और वायु प्रदूषण नियमों के उल्लंघन पर 1254 चालान किए गए। गलत लेन में वाहन चलाने पर 1477 और गति सीमा के उल्लंघन पर 1845 चालान किए गए।
एसपी यातायात राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि यातायात नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई जारी रहेगी। जल्द दिल्ली रोड को जाम मुक्त करने के लिए अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जाएगा। ब्यूरो