फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ट्रक, थ्री व्हीलर और बाइकों का चालान

विज्ञापन
सीओ द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान रोका गया बाइक सवार। ( मवाना)
विज्ञापन
पुलिस क्षेत्राधिकारी ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। एसएसपी के आदेश पर सीओ पंकज लवानिया ने बस स्टैंड पुलिस चौकी पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इसमें ओवरलोड गन्ना लदे छह ट्रकों और 20 बाइकों का चालान किया गया।
टोल बचाने के लिए ओवरलोड ट्रक दिन के समय मवाना के मुख्य मार्ग से होकर गुजर रहे हैं। इस कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। दुर्घटना होने का भी अंदेशा बना रहता है। वहीं सबसे अधिक परेशानी गन्ने से लदे ओवरलोड ट्रकों से हो रही है। साथ ही ओवरलोड सवारी भरकर चल रहे थ्रीव्हीलर चालक भी सवारियों के जीवन से खिलवाड़ कर रहे हैं। इस संबंध में कई बार स्थानीय लोग अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं। जो वाहन टोल बचाने के लिए मवाना से होकर गुजर रहे हैं उन पर अंकुश और दिन के समय गन्ना लदे ओवरलोड ट्रकों पर रोक लगाने की मांग कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह सीओ पंकज लवानिया ने बस स्टैंड पुलिस चौकी पर एसएसपी के आदेश पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि छह ओवरलोड गन्ना लदे ट्रकों का चालान किया गया। वहीं अधिक सवारी लेकर चल रहे चार थ्रीव्हीलर चालकों का चालान किया गया। वहीं पेपर नहीं दिखाने या निर्धारित से अधिक दोपहिया वाहन पर चलने वाले 20 बाइक सवारों का चालान किया गया। उन्होंने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।

सीओ द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान रोका गया बाइक सवार। ( मवाना)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें