सरूरपुर। गांव जसड़ सुल्तान नगर में घर में घुसकर मारपीट करने वाले आरोपी। पुलिस
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव जसड़ सुल्तान नगर निवासी महताब के परिवार के साथ मारपीट करने वाले आरोपी कामरान, मारूफ व शकील को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया। पीड़ित पक्ष ने कार्रवाई नहीं होने पर एक दिन पहले घर के बाहर पलायन के पोस्टर लगाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए थे। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों का चालान कर दिया।
बीते सोमवार को महताब की आरोपियों से किसी बात पर कहासुनी हो गई थी। आरोपियों ने पीड़ित के घर में घुसकर मारपीट कर दी थी। मारपीट में पीड़ित के भाई वसीम व सैय्याद गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपियाें की गिरफ्तारी नहीं होने पर पीड़ित पक्ष ने शुक्रवार को घर के बाहर पलायन का पोस्टर लगाकर वायरल कर दिया था। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपियों को गिरफ्तार किया।
सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों को उसके घर से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने घटना को अंजाम देने की बात को स्वीकार किया है। पूछताछ के बाद आरोपियों का चालान कर दिया।