फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा करने पर शांति भंग में चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा करने पर शांति भंग में चालान
विज्ञापन

सरधना। नानू गांव में तालाब की भूमि पर अवैध निर्माण की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी व्यक्ति का शांति भंग में चालान कर दिया। एसडीएम के सामने अवैध कब्जा धारक को पेश किया गया। उसने एसडीएम को खुद ही अवैध कब्जा हटाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद एसडीएम ने उसे जमानत दे दी।
नानू गांव निवासी जोगिंद्र पुत्र रामचंद्र पर ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उसके द्वारा तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा किया जा रहा है। निवर्तमान ग्राम प्रधान नाजिम द्वारा भी इस संबंध में एसडीएम से शिकायत की गई। जिस पर एसडीएम ने थाना पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस मौके पर जांच में शिकायत को सही पाया। पुलिस ने आरोपी जोगिंद्र को हिरासत में लेकर उसका शांति भंग में चालान कर दिया। आरोपी ने अवैध कब्जा हटाने की बात कही, जिसके बाद एसडीएम ने उसे जमानत दे दी। आरोपी ने कुछ निर्माण ही ध्वस्त किया, लेकिन अवैध कब्जा अभी भी नहीं हटा है। एसडीएम अमित कुमार भारतीय का कहना है यदि आरोपी ने तालाब की भूमि से अवैध कब्जा पूरी तरह से नहीं हटाया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें