फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में चल रही बाइक के मुजफ्फरनगर पहुंचे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ में चल रही बाइक के मुजफ्फरनगर पहुंचे चालान
विज्ञापन

मेरठ। शहर में चल रही एक बाइक के चालान करीब डेढ़ साल से मुजफ्फरनगर निवासी शिक्षिका के पास पहुंच रहे थे, जबकि उनकी बाइक घर पर खड़ी थी। ऐसे में परेशान शिक्षिका ने लालकुर्ती पुलिस से शिकायत की। मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से फर्जी नंबर प्लेट लगी बाइक बरामद की है।
कुछ दिन पूर्व लालकुर्ती थाने में शिकायत के दौरान शिक्षिका ने बताया था कि एक साल से उनके मोबाइल फोन पर बाइक के चालान पहुंच रहे हैं। सभी चालान मेरठ में काटे गए, लेकिन उनकी बाइक कभी मेरठ नहीं गई। महिला की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू की। इस बीच पुलिस को जानकारी मिली कि लालकुर्ती क्षेत्र में फिर से उस बाइक का चालान हुआ है। पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी। रविवार को सूचना मिली कि आरोपी जीरो माइल पर मौजूद है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। आरोपी की पहचान जुल्फिकार पुत्र मुस्तकीम निवासी पारसोली, थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर के रूप में हुई। उसके पास से पीड़ित महिला की बाइक के नंबर वाली एक और बाइक बरामद हुई। इंस्पेक्टर बृजेश सिंह ने बताया कि कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। मामले वाहन चोर गिरोह से जुड़ा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द जांच पूरी होगी
कुछ समय पहले महिला के परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई थी। उसके बाद से जांच चल रही थी। मामले को काफी हद तक सुलझा लिया गया है। जांच पूरी होने के बाद अन्य पहलू स्पष्ट होंगे। - सूरज राय, एएसपी कैंट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें