फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बजट में हस्तिनापुर का नाम आने पर चेयरपर्सन ने जताया पीएम का आभार

विज्ञापन
केंद्रीय बजट में हस्तिनापुर को शामिल करने पर पीएम का आभार व्यक्त करते हस्तिनापुर की चेयरपर्सन स
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हस्तिनापुर। केंद्र और प्रदेश के बजट में ऐतिहासिक नगरी हस्तिनापुर का नाम शामिल होने पर नगर पंचायत चेयरपर्सन सुधा खटीक ने मेरठ पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

रविवार को मेरठ में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेट्रो एवं नमो भारत परियोजना के उद्घाटन के लिए पहुंचे थे। इस दौरान चेयरपर्सन सुधा खटीक भी कार्यक्रम में शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि बजट में हस्तिनापुर का नाम शामिल होना नगर के लिए गर्व और खुशी का विषय है। इससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और लंबे समय से चली आ रही मूलभूत सुविधाओं की मांगों को बल मिलेगा। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार के बजट में हस्तिनापुर का नाम आने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बजट में विशेष उल्लेख होने से सड़क, पर्यटन, आधारभूत ढांचा और अन्य योजनाओं के लिए संभावनाएं बढ़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें