फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: चेयरपर्सन ने व्यापारियों को जीएसटी सुधारों की दी जानकारी

विज्ञापन
हस्तिनापुर में जीएसटी स्लैब में हुए बदलाव की जानकारी देते चेयरपर्सन सुधा खटीक स्रोत संवाद
विज्ञापन
मंडल के भाजपा कार्यकर्ता और व्यापार संघ के अधिकारी रहे मौजूद
विज्ञापन



हस्तिनापुर। सरकार द्वारा वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की नई दरें लागू होने के बाद नगर पंचायत की चेयरपर्सन सुधा खटीक कस्बे में किराना स्टोर, होटल, ज्वेलर्स, कपड़ा आदि व्यापारियों की दुकान पर पहुंची। जीएसटी में हुए बदलाव के बाद दामों में आई गिरावट के बारे में जानकारी ली और जीएसटी के नए स्लैब को दिखाया। उनके स्टोर पर जीएसटी की नई दर का पंफलेट लगाया और स्वदेशी अपनाने के लिए प्रेरित किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर चेयरपर्सन सुधा खटीक के साथ मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने व्यापारियों और उपभोक्ताओं से मिलकर केंद्र सरकार की जनहित नीतियों और जीएसटी सुधारों की जानकारी दी। सुधा खटीक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा सरकार का यह सुधार महंगाई कम करने और अर्थव्यवस्था मजबूत करने में मदद करेगा। यह छोटे व्यापारियों और उपभोक्ताओं के लिए राहत का ऐतिहासिक कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कस्बे में सभी दुकानदारों को जीएसटी स्लैब के पर्चे वितरित किए और रेट की जानकारी ली। साथ ही दुकानदारों और उपभोक्ताओं को स्वदेशी अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अमित शर्मा, व्यापार संघ अध्यक्ष ओमप्रकाश पपनेजा, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सोमनाथ पपनेजा, दर्शन भारद्वाज, गोपाल कुकरेजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें