फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पुलिस मुठभेड़ में चेन लूटेरे के पैर में लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
- आरोपी के पास तमंचा व कारतूस बरामद हुए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र में 8 अक्टूबर की शाम महिला चांदनी श्रीवास्तव से चेन लूटने वाले मुख्य आरोपी लोनी, गाजियाबाद निवासी सावेज को मंगलवार सुबह पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया।
शास्त्रीनगर के रतन कुंज निवासी अभिषेक श्रीवास्तव ने आठ अक्तूबर को थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बताया था कि उनकी पत्नी चांदनी श्रीवास्तव शाम को घर से घूमने के लिए निकली थी। गीता कॉलोनी मोड़ पर बाइक सवार दो बदमाशों ने चेन लूट ली थी। बदमाश रंगोली मंडप की ओर भाग निकले थे। भागने के दौरान बदमाशों की बाइक गड्ढे में गिर गई थी। बदमाश बाइक को छोड़कर पैदल ही भाग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि पुलिस ने लूट में शामिल एक आरोपी हिमांशु उर्फ डिंपी को सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मंगलवार सुबह पुलिस नौचंदी ग्राउंड के पास से मुख्य आरोपी सावेज को भी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पैर में गोली लगने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी ने पूछताछ से बताया कि उन्होंने टीपी नगर में एक युवक को लूट की चेन बेच दी थी। पुलिस लूट की चेन खरीदने वाले आरोपी की तलाश में लग गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें