फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सदर में कार की टक्कर से चाट विक्रेता घायल, सड़क पर लगा जाम

विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..घने कोहरे के चलते सदर नया बाजार में बिजली के खम्बे में घुसी कार खम्बा टुटा एक व्
विज्ञापन
मेरठ। सदर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से चाट विक्रेता आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आकाश कई फुट हवा में उछल गया और उसका ठेला व सारा सामान सड़क पर बिखर गया। अनियंत्रित कार बाद में बिजली के खंभे से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

सीओ कैंट नवीना शुक्ला ने बताया कि आबूलेन के पास नए सदर बाजार निवासी आकाश अपना चाट का ठेला लेकर बाजार में जा रहा था। इसी बीच पीछे से आई एक इलेक्ट्रिक कार ने आकाश और उसके ठेले को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक ने भागने का प्रयास किया लेकिन घने कोहरे के कारण वह कुछ दूरी पर ही एक बिजली के खंभे से जा टकराई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल आकाश को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने यातायात सुचारू कराया और राहगीरों को आगे के लिए रवाना किया। सीओ ने बताया कि फिलहाल पीड़ित की ओर से तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। इस हादसे के कारण सड़क पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें