फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार चौराहों का जाम दूर करेगा जैन नगर बाईपास

Sat, 12 May 2018 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बागपत रोड से जैन नगर होते हुए यदि रेलवे रोड तक रोड चली गई तो इससे दिल्ली रोड के चार मुख्य चौराहों पर जाम से निजात पाई जा सकेगी। इन चौराहों पर जाम के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह से कुंद होकर रह गई है। इसी के निदान के लिए इस नई रोड की मशक्कत तेज हो गई है। आयुक्त डा. प्रभात कुमार ने फिर से इसके लिए रक्षा मंत्रालय को पत्र भेजा है।
विज्ञापन


यह है इस रोड का प्रस्ताव
बागपत रोड पर केएमसी अस्पताल के सामने से एक मार्ग को जैन नगर होते हुए निकालने की योजना है। सड़क यहां है पर इसे इस तरह से कनेक्ट करने का प्लान है कि यह मिलिट्री फार्म हाउस दक्षिण की जमीन से गुजरते हुए रेलवे रोड पर जा सके। इस मार्ग को 36 मीटर चौड़ा बनाने का प्लान है। मास्टर प्लान 2021 में भी इसका उल्लेख किया गया है। मेरठ विकास प्राधिकरण का प्रस्ताव है कि इस एलाइनमेंट पर एमडीए सड़क बना सकता है। इससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। इसके लिए आयुक्त तथा एमडीए अधिकारी मौके पर जाकर देख चुके हैं। अपने स्तर से संतुष्टि जता चुके हैं कि यह प्रस्ताव वास्तव में बेहतर है।

अड़चन दूर करने का है विकल्प
सैन्य क्षेत्र होने से इसमें अड़चन आ रही है। यहां मिलिट्री फार्म हाउस की जमीन है। इसके लिए रक्षा मंत्रालय से अनुमति लेनी होगी। इस बाबत पहले भी मशक्कत की गई थी पर सफलता नहीं मिली। इस पर आयुक्त डा. प्रभात कुमार ने कहा है कि यदि जमीन नहीं दी जाती है तो मिलिट्री फार्म कालोनी के बीच जो सड़क बन रही है उसी से कनेक्टिवटी दे दी जाए। जैन नगर की रोड को इससे जोड़ दिया जाए। उससे भी काम चल सकता है। यहां से भी ट्रैफिक रेलवे स्टेशन या फिर बाहर-बाहर होते हुए बिना जाम में फंसे निकाला जा सकता है। रेलवे रोड से रामताल वाटिका होते हुए माल रोड पर कनेक्टिवटी हो सकती है तो वहीं से आयुक्त आवास होते हुए सीधे बिजनौर रोड पर वाहन जा सकते हैं। इसके लिए बीच शहर में  फंसने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


रक्षा मंत्रालय को लिखा पत्र
सारे प्रकरण से अवगत कराते हुए आयुक्त डा. प्रभात कुमार ने सचिव रक्षा मंत्रालय को पत्र भेजा है। बताया कि यह मार्ग मेरठ की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करेगा। इस पर एनओसी जल्द देने से इसका सही लाभ मिल सकेगा। इसके लिए मीटिंग की बात कही गई है।

यहां से घटेगा लोड
बागपत से आने वाला ट्रैफिक इस रोड से रेलवे स्टेशन की तरफ जाएगा तो सबसे पहले एचआरएस चौक पर ट्रैफिक लोड कम होगा। इसके बाद रेलवे रोड चौराहा, जली कोठी तथा बेगमपुल पर राहत मिलेगी। यहां जाम से निजात दिलाने में भारी मदद मिलेगी। ये चार चौराहे ऐसे हैं जो जाम से जूझ रहे हैं। क्षमता से दस गुना ज्यादा वाहनों का लोड उठा रहे हैं। 

सांसद ने भी उठाई आवाज
इस बाबत सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने भी रक्षा मंत्री से मुलाकात कर मांग की है कि इस रोड को बनाने की मंजूरी दे दी जाए। यह एक अहम प्रस्ताव है जो मास्टर प्लान का है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें