- विभागीय अधिकारियों ने पकड़ी दो पैकिंग मशीन
- आज अधिकारियों ने मामले की जानकारी देने का दावा, देर रात तक जारी रही कार्यवाही
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। मोहकमपुर क्षेत्र में फर्जी गुटका फैकटरी के गोदाम में बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे सीजीएसटी द्वारा छापे की कार्रवाई की गई। उच्च अधिकारियों पूरी कार्रवाई को गोपनीय रखा। सूचना पर स्टेट जीएसटी सहित अन्य विभाग भी सक्रिय हो गए। सीजीएसटी विभाग के सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुटका गोदाम पर कार्रवाई की गई है।
इस गोदाम में पैकिंग मशीन भी मिली हैं। सीजीएसटी विभाग के सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां प्रमुख ब्रांड के गुटके पैकिंग कर सप्लाई की जा रही थी। हालांकि इसकी अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। कबाड़ी बाजार और दिल्ली रोड के गुटका, सिगरेट के थोक डिस्ट्रीब्यूटरों ने बताया कि मोहकमपुर में किसी गुटका निर्माता कंपनी के विषय में लगातार सूचना प्राप्त हो रही थी। औद्योगिक एसोसिएशनों ने बताया कि तीन से चार महीने पहले एक गुटका व्यापारी ने गोदाम लिया था। सीजीएसटी विभाग के उच्च अधिकारियों ने कहा कि कार्रवाई जारी है। इस विषय में संपूर्ण जानकारी शुक्रवार विभाग की तरफ से दी जाएगी।