फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजीपीए नहीं अंक आए तो खुली स्कूलों की पोल 

Wed, 30 May 2018 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सीबीएसई दसवीं में पिछले आठ सालाें से 100 प्रतिशत रिजल्ट दिखाकर जो विद्यालय खुद को नंबर वन साबित कर रहे थे, उनके सभी दावों की पोल बोर्ड परीक्षा में खुल गई। सीबीएसई ने इस वर्ष होम एग्जाम और ग्रेडिंग खत्म कर अंक दिए, बोर्ड पैटर्न पर पेपर प्रक्रिया को लागू किया तो बड़े-बड़े स्कूलों की पोल खुल गई। सबके दावे हवाई हो गए। टॉपर्स उन स्कूलों से आए जो स्कूल ग्लैमर से अलग एकांत में पढ़ाई कराते हैं। 100 प्रतिशत रिजल्ट बताने वाले सभी नामचीन विद्यालयों के दावों की हकीकत बोर्ड परीक्षा में सामने आ गई। टॉपर्स सामान्य स्कूलों से आए। हालांकि टॉपर बताने की प्रतिस्पर्धा स्कूलों के बीच इस बार भी जारी रही, लेकिन सीबीएसई के टॉप फाइव विषयों के सूत्र ने सबकी पोल खोल दी। कई विद्यालयों ने कंप्यूटर के नंबर जोड़कर अपना टॉपर बताया। मार्कशीट सामने आने पर सब हवाई दावे निकले। कई पिछड़े स्कूलों ने इस परीक्षा में इतिहास बनाकर अपना टॉपर दिया। दिग्गजों को गिराकर कई स्कूलों का रिजल्ट उठा जो अमूमन पिछड़े कहलाते थे। नामचीन स्कूलों के दावे फेल रहे। हालांकि मेरठ का रिजल्ट बहुत अच्छा आया। कई विद्यालयों का शतप्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा। 
विज्ञापन


इनसेट-- इस तरह निकालें टॉपर के अंक
सीबीएसई के अनुसार दसवीं में टॉप फाइव से सफलता का आंकलन होता है। हिंदी, अंग्रेेजी या अनिवार्य भाषा के अंकों में विज्ञान, गणित व एसएसटी के अंक जोड़कर 5 से भाग देकर जो प्रतिशत आए वही मान्य है। कंप्यूटर या एडिशनल विषय के अंक इसमें नहीं जोड़े जाएंगे। एडिशनल विषय के अंक जोड़ना अमान्य है। लेकिन विद्यालयों ने एडिशनल के अंक जोड़कर अपना टॉपर बता दिया जो गलत साबित हुआ। स्कूल भी एक दूसरे स्कूल के टॉपर की छानबीन ऑनलाइन करते रहे। 
विज्ञापन




ये हैं जिले के टॉपर 
नाम- स्कूल नाम- अंक 
उत्कर्ष सिंह- आर्मी पब्लिक स्कू ल- 494
उमंग बालियान- दयावती मोदी एकेडमी- 494
स्नेहा अग्रवाल- ट्रंासलेम एकेडमी मवाना रोड- 494
अनुष्का- दयावती मोदी एकेडमी 493
झलक जैन- सेंट जोंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल कैंट- 493
अभिषेक भारती- डीपीएम पब्लिक स्कूल बहसूमा मवाना रोड- 493
शिवांगी अहलावत- दयावती मोदी एकेडमी- 492
सांयतान बीरा- दयावती मोदी एकेडमी- 492
खुशी अग्रवाल- केएल इंटरनेशनल स्कूल- 492
एकांश दीक्षित- मेरठ पब्लिक स्कूल कैंट- 492
इशिका गर्ग- एमपीजीएस शास्त्रीनगर- 492
नंदिनी रस्तोगी- एमपीजीएस शास्त्रीनगर- 492
अंचित धामा- दयावती मोदी एकेडमी- 491
लावण्या राज- केएल इंटरनेशनल स्कूल- 491
अक्षिता मित्तल- एमपीजीएस शास्त्रीनगर- 491

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें