फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमित टीकाकरण से संभव है सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। कैंसर एक गंभीर बीमारी है, जिसमें शरीर की कोशिकाएं नियंत्रण से बाहर हो जाती हैं। जब यह गर्भाशय ग्रीवा में शुरू होता है तो इसे सर्वाइकल कैंसर कहा जाता है। सही समय पर टीकाकरण से इस बीमारी से बचाव संभव है। यह बात चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने महिला अध्ययन केंद्र एवं विश्वविद्यालय अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित निशुल्क सर्वाइकल कैंसर बचाव टीकाकरण अभियान के दौरान कही।
विज्ञापन

समन्वयक प्रो. बिंदु शर्मा ने कहा कि एचपीवी वैक्सीन किशोरावस्था और युवावस्था में दी जाने पर अधिक असरदार होती है और यह शादी से पहले लगवाना सबसे सुरक्षित माना जाता है। नियमित टीकाकरण और स्क्रीनिंग से सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम संभव है। चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार बंसल ने बताया कि जिन छात्राओं को वैक्सीन की पहली डोज दी जा रही है। छह माह बाद इन्हें दूसरी डोज भी निशुल्क कैंप के माध्यम से लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के स्वामी कल्याण देव चिकित्सालय में आयोजित इस कैंप के पूर्व दो चरणों में 140 छात्राओं को निःशुल्क वैक्सीन लगाई जा चुकी है। वर्तमान में 29 छात्राओं ने पंजीकरण कराया है, जिन्हें 12 सितंबर तक वैक्सीन दी जाएगी। विश्वविद्यालय इसे निःशुल्क उपलब्ध करा रहा है। इस दौरान वित्त अधिकारी रमेश चंद्र, रिसर्च डायरेक्टर प्रो. बीरपाल सिंह, इंजीनियर मनोज कुमार, फार्मासिस्ट रीता रानी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें