फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुन्ना बजरंगी हत्या: राठी को जेल छोड़कर आने वाले सीओ का फतेहगढ़ तबादला 

Thu, 19 Jul 2018 11:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
सीओ राजवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुन्ना बजरंगी की बागपत जेल में हुई हत्या के बाद जहां पुलिस लगातार जांच में जुटी है। वहीं कुख्यात सुनील राठी को जिला कारागार से  फतेहगढ़ जेल  भेज दिया गया।  इसके बाद राठी को सुरक्षित जेल पहुंचाने वाले सीओ राजवीर सिंह का तबादला भी अब फतेहगढ़ कर दिया गया है।

विज्ञापन

 
पोस्टिंग को लेकर लगाए जा रहे थे कयास 
बागपत जेल में कुख्यात सुनील राठी ने मुन्ना बजरंगी की हत्या की। जेल प्रशासन के प्रस्ताव पर शासन ने राठी को फतेहगढ़ जेल शिफ्ट करने के आदेश दिए। बागपत से सीओ राजवीर सिंह के नेतृत्व में ही 20 पुलिसकर्मियों की टीम राठी को फतेहगढ़ जेल में शिफ्ट कर बागपत लौटी थी। राजवीर सिंह की प्रोन्नति के बाद उनकी पोस्टिंग को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। और अब राजवीर सिंह को फर्रूखाबाद जिले के फतेहगढ़ में ही तबादला कर दिया गया है।

पुलिस लाइन में लगभग ढाई वर्ष से प्रतिसार निरीक्षक रहे राजवीर सिंह का पुलिस उपाधीक्षक पद पर पदोन्नति हुई है।  बुधवार को पुलिस लाइन बागपत में विदाई समारोह में विदाई दी। पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश ने स्मृति चिह्न देकर सीओ राजवीर को सम्मानित किया। इस मौके पर सीओ बागपत दिलीप सिंह, सीओ खेकड़ा वंदना शर्मा भी उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें