फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट्रल मार्केट: चार बैंक्वेट हॉल पर लगाई सील, घर की छत पर हुआ दो बहनों का निकाह, रंगोली मंडप में हंगामा

Thu, 09 Apr 2026 09:00 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Meerut News: शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 44 भवनों पर सील लगा दी गई। लड़की वालों ने प्रशासन से मोहलत मांगी, लेकिन उनकी एक नहीं सुनी गई। पड़ोसियों के यहां खाने का इंतजाम किया गया। 
विज्ञापन
रंगोली मंडप में सील लगाते आवास विकास के कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीलिंग की कार्रवाई ने खुशियों वाले घरों को भी चिंता में डाल दिया। प्रशासन ने 44 आवासीय भूखंडों पर चल रही व्यावसायिक गतिविधियों को सील किया, जिनमें 4 बैंक्वेट हॉल भी शामिल थे। सीलिंग की इस कार्रवाई से उन परिवारों के सामने संकट खड़ा हो गया, जिनके यहां बुधवार को शादी समारोह प्रस्तावित थे।
विज्ञापन

 

सबसे ज्यादा परेशानी पिलोखड़ी पुल स्थित फलाह-ए-आम अस्पताल के पास रहने वाले शाहनवाज के परिवार को हुई। शाहनवाज की दो बहनों सायबा और शहाना का बुधवार को एक साथ निकाह था। यह कार्यक्रम सूजल भवन में था। शाहनवाज ने आवास विकास की टीम के सामने हाथ जोड़कर गुहार लगाई कि मेहमान आ चुके हैं हलवाई काम कर रहा है और शाम को बारात आनी है लेकिन प्रशासन ने राहत देने से साफ इनकार कर दिया। मजबूरी में शाहनवाज ने आनन-फानन में घर की छत पर ही शामियाना लगवाया। जगह कम होने के कारण पड़ोसियों की छतों पर हलवाई बैठाकर जैसे-तैसे निकाह के खाने और मेहमानों की व्यवस्था की गई। अचानक हुई इस कार्रवाई ने शादी की खुशियों को भागदौड़ और मानसिक तनाव में बदल दिया।
 
विज्ञापन

रंगोली मंडप में सील लगने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में वे लोग पहुंच गए, जिन्होंने वहां बुकिंग करा रखी थी। जमा की गई धनराशि और ऐन वक्त पर व्यवस्था टूटने को लेकर लोगों ने हंगामा किया जिसे पुलिस ने मैनेजर से बात कराकर शांत कराया। वहीं सूजल भवन के मालिक अशोक सिंघल ने भी आवास विकास की टीम से शादी का हवाला देकर मोहलत मांगी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की बाध्यता बताते हुए प्रशासन ने सामान हटाने का निर्देश देकर सीलिंग की कार्रवाई पूरी की।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें