महिलाओं ने कहा-सुप्रीम कोर्ट से न्याय की उम्मीद
धरने पर बैठी महिलाओं ने कहा कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग उठा रही हैं और उन्हें उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट से उन्हें न्याय जरूर मिलेगा। महिलाओं का कहना है कि वे किसी तरह का टकराव नहीं चाहतीं, बल्कि अपनी समस्या का समाधान कानूनी तरीके से चाहती हैं।
12 दिन से चल रहा लंगर भी बंद
धरना स्थल पर पिछले 12 दिनों से गुरु का लंगर चल रहा था, जिसमें धरने में शामिल महिलाओं के साथ-साथ वहां आने वाले अन्य लोगों को भी भोजन कराया जा रहा था। हालांकि गुरुवार को पुलिस ने इस लंगर को भी बंद करा दिया।
भाजपा नेताओं के लिए 'शुद्ध बुद्धि' यज्ञ
धरने के दौरान महिलाओं ने हवन पूजन भी किया। उनका कहना था कि जिन भाजपा नेताओं से उन्हें उम्मीद थी कि वे उनकी सुध लेने आएंगे, वे अब तक नहीं पहुंचे। महिलाओं ने टूटे हुए विश्वास का जिक्र करते हुए हवन यज्ञ में आहुति दी और कहा कि यह यज्ञ भाजपा नेताओं की ‘शुद्ध बुद्धि’ के लिए किया गया है।