नोट- शास्त्रीनगर के धरने वाली खबर में बॉक्स में लगाए
-
मेरठ। शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट मामले में सील संपत्तियों के स्वामी सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए हैं। आठ अप्रैल को सील हुई इन संपत्तियों में बरातघर, नर्सिंग होम, स्कूल, मिठाई की दुकान, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, शोरूम आदि का संचालन हो रहा था।
व्यापारी नेता राहुल मलिक एडवोकेट ने बताया कि व्यापारी हितों की लड़ाई लगातार लड़ी जा रही है। उन्होंने बताया कि पीआईएल दाखिल की जा रही है। इस संबंध में वरिष्ठ अधिवक्ताओं से वार्ता कर पूरा मसौदा उन्हें सौंप दिया गया है। कुछ दुकानदारों ने बताया कि पीआईएल सुप्रीम कोर्ट में जमा कर दी गई है।