फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गंगानगर में बुजुर्ग महिला से कुंडल लूटे, कान फटने से महिला हुई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। गंगानगर के सी-ब्लॉक में सोमवार सुबह घर से घूमने के लिए निकली बुजुर्ग महिला से बाइक सवार बदमाश कुंडल लूट लिए। सूचना पर पुलिस पहुंची और मामले की जानकारी की। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

गंगानगर सी- ब्लॉक निवासी 65 वर्षीय सुमित्रा देवी सोमवार सुबह घर से घूमने के लिए निकली थी। इसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार बदमाश ने उनके दाहिने कान का कुंडल लूट लिया। इसके बाद महिला ने शोर मचाया तो आरोपी मौके से भाग निकला। सुमित्रा का कान भी जख्मी हो गया। महिला के परिवार के सदस्य आनंद की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए आरोपी को पकड़ने का प्रयास कर रही है। वहीं सी-ब्लॉक में महिलाओं से कुंडल लूटे जाने की पूर्व में भी कई घटनाएं हो चुकी हैं। घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है। एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें